हनुमानगढ़ जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिले में आगामी तीन दिनों तक हिटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को भी गर्मी ने तीखे तेवर दिखाएं है। 18 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इस दौरान लू के थपेड़े लोगों की मुश्किलें बड़ा रहे है।