बागली: बागली मुख्यालय सहित अंचल में हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन
Bagli, Dewas | Apr 2, 2026 गुरुवार दोपहर 1 बजे हनुमानजी के जन्म उत्सव के अवसर पर बागली मुख्यालय सहित अंचल में सभी हनुमानजी के मंदिरों पर विभिन्न प्रकार के आयोजन आयोजित हुए। बागली के चापड़ा नगर में प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी नेमावर रोड पर स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर पर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।