भोरे: कुआरीडीह में प्रशिक्षणार्थि खिलाड़ियों के बीच वितरण किया गया खेलकिट, खेल पदाधिकारी ने खेल के महत्व पर डाला प्रकाश
भोरे प्रखंड के कुआरीडीह में संचालित खेलो इंडिया स्माल (कुश्ती) केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के बीच खेल किट का वितरण किया गया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के निर्देशानुसार शनिवार को आयोजित वितरण कार्यक्रम में खेल पदाधिकारी मनकेश्वर कुमार के द्वारा खेल किट का वितरण किया गया। इस दौरान खेल पदाधिकारी ने खेल के महत्व पर भी प्रकाश डाला।