मैनपुरी: भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय के पास ट्रक और कार की हुई भिड़त, एक महिला सहित दो लोगों की हुई मौत
भोगांव थाना क्षेत्र के अरम सराय के पास ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार संजय कुमार व रेनू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। तो वहीं पुलिस के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा भरकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।