नवाबगंज: बाराबंकी जिला कारागार का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ किया संयुक्त औचक निरीक्षण
बाराबंकी जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का शुक्रवार करीब 1बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई। तदोपरांत कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई