अरवल: अरवल जिले में सघन बैंक जांच अभियान, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर
Arwal, Arwal | Jul 2, 2026 पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन बैंक जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा बैंक परिसरों में मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।