नवाबगंज: कोडीन कफ सिरप का अड्डा बना शहर, खुलेआम बिक रहा नशा, युवा पीढ़ी हो रही बर्बाद, विभागीय कार्रवाई नाकाम
बाराबंकी शहर में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध बिक्री और तस्करी का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में यह नशीला सिरप बिना डॉक्टर के पर्चे के खुलेआम बेचा जा रहा है, जिससे युवा वर्ग तेजी से इसकी लत का शिकार हो रहा है।