जांजगीर: सुशासन तिहार 2026 में ग्राम मुरलीडीह की त्रिवेणी रात्रि को मिली खुशियों की चाबी, पक्के घर का सपना हुआ साकार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में जनसमस्या।