बरेली: सड़क पर कार के ऊपर गिरा पेड़, एक मकान की बाहरी दीवार हुई क्षतिग्रस्त, तेज आंधी तूफान ने मचाई तबाही
बरेली में मंगलवार को आंधी तूफान के चलते कई हादसे और मकानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं। सेटेलाइट चौराहे के पास एक कार पर पेड़ गिर गया, जिससे बाद काफी देर तक रोड जाम रहा। वहीं रामपुर गार्डन में भी एक मकान पर पेड़ गिर गया जिससे मकान की बाहरी दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।