भदेसर: मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ की धरा पर एकजुटता का महासंगम, मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ 2025 बनेगा नई पहचान
आयोजकों ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि मंडफिया स्थित गोवर्धन रंगमंच पर 28 दिसंबर 2025 को मेवाड़ कुमावत समाज महाकुंभ का भव्य आयोजन होगा। इस ऐतिहासिक समागम में राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति के संयोजक शंकरलाल मेरावंडिया ने बताया कि वर्षों बाद मेवाड़ अंचल के समस्त चौखले एक जाजम पर जुटेंगे। समाज की एकता, शिक्षा, संगठनात्म