अगिआंव: प्रखण्ड के खरैचा मुसहरटोली से गड़हनी पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब की बरामद
Agiaon, Bhojpur | Mar 22, 2024 गड़हनी पुलिस ने खरैचा मुसहरटोली से 25 लीटर महुआ शराब आज छापेमारी कर बरामद की है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि पुलिस को देख सभी धंधेबाज फ़रार हो गए, लेकिन सभी को चिन्हित कर लिया गया है, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एसपी के आदेश पर इस समय लगातार शराब को लेकर छापेमारी की जा रही है।