एटा: कासगंज रोड पर गांव रामई के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत, दंपति घायल, मेडिकल में भर्ती
एटा थाना मिरहची क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गांव रामई के समीप सोमवार की दोपहर गांव बहिदपुर ढोलना निवासी बाइक सवार दंपति एटा की ओर आ रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पुलिस पहुंची एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।