ऊंचाहार: नेवादा मजरे सांवापुर, नेवादा गाँव में झटका मशीन में प्रवाहित करंट की चपेट में आकर महिला की हुई मौत
ऊँचाहार क्षेत्र के नेवादा मजरे सांवापुर नेवादा गांव में शुक्रवार की सुबह, झटका मशीन में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, पुलिस को अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दी गई है।गाँव निवासी लाल जी की पत्नी लल्ली देवी शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर गई थी।तभी खेत में लगे झटका मशीन के करंट की चपेट आ गई ।