खैरथल तिजारा जिले में गांव-गांव पहुंच रहे ग्राम रथों से ग्रामीण जागरूक और लाभान्वित हो रहे हैं
Kishangarhbas, Alwar | May 13, 2026
राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य बुधवार को ग्राम रथ कई ग्राम पंचायत में पहुंचा और योजनाओं की जानकारी दी। बुधवार सुबह 11:00 बजे किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के कादईया, सालखर, कुमपुर, रायपुर एवं दौलत नगर माजरा में ग्राम रथ एल ई डी के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।