बागपत: डीएम-एसपी ने पुलिस लाइन बागपत में उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण कर भर्ती प्रक्रिया व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Baghpat, Bagpat | Jun 15, 2026 सोमवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे पुलिस लाइन बागपत में चल रही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के शारीरिक मानक परीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन प्रक्रिया का डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।