बेगूसराय: बेगूसराय में गुमशुदा महिला का पता बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में गुमशुदा महिला का पता बताने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि तेघरा थाना क्षेत्र के मधुरापुर निवासी लगभग 34 वर्षीय प्रीति कुमारी पिछले कई सालों से लापता है. इस मामले में गढ़हरा थाना में मामला दर्ज किया गया है.