चायल: काजू गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के काजू गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच मे जुटी