खरगोन। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित 101 नवआरक्षकों को मंगलवार को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा ने नवआरक्षकों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस सेवा को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का गौरवपूर्ण दायित्व बताया। उन्होंने कहा कि आरक्षक पुलिस बल की मूल शक्ति हैं ।