दुधि: हाथीनाला में कार खम्बे से टकराई, ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, ट्रक सवार 2 लोग हुए घायल
सोनभद्र के हाथीनाला में हाइवे पर एक कार खम्बे से टकरा गई। इसके बाद उसी स्थान पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक सवार दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारण कार और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने वाहनों को किनारे कराते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।