बरेली: बरेली में ठेले के नीचे तड़पता मिला नवजात, रोने की आवाज सुन दौड़े लोग, ममता हुई शर्मसार
बरेली में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित सेटेलाइट बस स्टैंड से सामने आई है। यहां एक लावारिस नवजात बच्चा ठेले के नीचे तड़पता हुआ मिला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने ठेले के नीचे देखा तो मासूम को देखकर उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बारादरी थाना पुलिस ने नवजात