प्रॉपर्टी विवाद में बुजुर्ग को घर में बंद रखने का आरोप, मौत के बाद गरमाया मामला
इंदौर में एक बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों के आरोपों से मामला गरमा गया है। बुजुर्ग की बेटी ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी के विवाद के चलते उसकी बहू और पोते ने करीब पांच महीनों से बुजुर्ग को घर में बंद कर रखा था।
परिजनों के मुताबिक, रिश्तेदार कई महीनों से बुजुर्ग को तलाश रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली।
मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बेटी के आरोपों के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
#Indore #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #PropertyDispute #BreakingNews
@journalistgouravjain
@journalist_ankul_pratap_singh
Indore, Indore | Sep 25, 2026