रामगंजमण्डी: पीपल्दा में ठाकुरजी महाराज मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न, शोभायात्रा निकाली गई
रामगंजमंडी मोड़क क्षेत्र के पीपल्दा गांव में मालवीय प्रजापत समाज द्वारा नवनिर्मित ठाकुर जी महाराज मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। समारोह की शुरुआत प्राचीन मशालपुरा ठाकुर जी महाराज मंदिर से ठाकुर जी की शोभायात्रा के साथ हुई। समाज के लोगों द्वारा नव निर्मित मंदिर