छतरपुर नगर: बिजावर: मोहनगंज तिराहे पर दो बाइकों की टक्कर, एक घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम बरा नाद निवासी दयाल अहिरवार बाइक से घर से बिजावर जा रहे थे। इसी दौरान बिजावर के मोहनगंज तिराहे पर दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही इस मामले की जानकारी आज 10 मई दोपहर करीब 4:30 बजे जिला अस्पताल में दी है।