पडरौना: मोतिपाकड़ गाँव में दोहरी शादी बनी यातना का सबब, ससुराल पक्ष की हैवानियत से घायल महिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के मोती पाकड़ गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला को उसके ही ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटकर अस्पताल पहुंचा दिया। मोती पाकड़ का रहने वाला एक युवक अपनी दोनों पत्नियों को लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बताया जा रहा है कि शख्स का मामा शादीशुदा भांजे का करवाया दूसरी शादी लेकिन अब दोनों ही पत्नियाँ हैं पीड़ित।