पडरौना: बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठन ने कुशीनगर में किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदू समुदाय पर हुए अत्याचारों के विरोध में आज कुशीनगर में विश्व हिंदू परिषद ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कुशीनगर कलेक्ट्रेट पर बंगाल में हो रहें हिंदुओं पर अत्याचारों को लेकर बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन न्यायिक एसड़ीएम को सौंपा।