अनूपपुर: एनएच-43 पर गड्ढों के कारण बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा
संधा मोड़ तिराहे से कोतमा की ओर जाने वाले एनएच-43 की सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। खराब सड़क के कारण छोटे वाहन उछल रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बावजूद एनएच-43 मेंटेनेंस विभाग द्वारा सड़क मरम्मत नहीं कराई गई। क्षेत्रवासियों ने मरम्मत की मांग की है ।