रैपुरा: रैपुरा में भक्ति का महासंगम: जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व भागवत कथा का शुभारंभ
Raipura, Panna | Apr 8, 2026 रैपुरा कस्बे में मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला, जब परम पूज्य गुरुदेव पंडित अजीत कृष्ण शास्त्री जी के सानिध्य में श्री श्री 1008 श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महामहोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन श्री संकट मोचन धाम मंदिर प्रांगण में किया गया।