फूलपुर थाना क्षेत्र के कर्मी गांव निवासी रविंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगा है की जमीन खरीदने के नाम पर उन्हें ठगी का सामना करना पड़ा है। करीब ₹200000 लेने के बाद भी रमाशंकर शुक्ल नामक व्यक्ति ने उन्हें जमीन रजिस्ट्री नहीं की और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत मिलने पर फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।