महसी: महसी इलाके में मिशन शक्ति टीम का महाअभियान, महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक
मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों, सार्वजनिक स्थलों एवं शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। मिशन शक्ति टीम के सदस्यों ने महिलाओं और किशोरियों को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।