बांका: नव वर्ष को लेकर ओढ़नी डैम में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, पर्यटकों ने बोटिंग का आनंद लिया
Banka, Banka | Jan 1, 2026 बांका जिला स्थित ओढ़नी डैम का नाम रोमांचक पर्यटक स्थलों में शुमार हो चुका है वैसे तो यहां हर दिन सैकड़ों की संख्या में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नव वर्ष काे लेकर गुरुवार की सुबह 11 बजे से हजारों की संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे, पर्यटकाें ने बोटिंग के साथ-साथ प्राचीण शिव-पार्वती मंदिर में भी दर्शन किए, साथ ही जल-जीवन-हरियाली पार्क भी घुमा।