बांका: झपनिया गांव में अलाव तापने के दौरान आग से झुलसी वृद्ध महिला, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Jan 1, 2026 बांका के झपनिया गांव में अलाव तापने के दौरान एक महिला आग से झुलस गई। परिजन ने गंभीर स्थिति में महिला को गुरुवार की सुबह 11 बजे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार, झपनिया गांव निवासी मंजू देवी अपने घर में अलाव ताप रही थीं। इस दौरान उनकी साड़ी का एक हिस्सा अलाव में चला गया और कपड़े में आग लग गई।