मुरादाबाद: भारतीय किसान यूनियन का जोरदार प्रदर्शन, जीएसटी कार्यालय का मुख्य गेट किया ताला बंद, अधिकारी ने दी जानकारी
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्य कर भवन कार्यालय (जीएसटी ऑफिस) पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से नाराज होकर मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया, जिसके कारण अधिकारी और कर्मचारी कई घंटों तक कार्यालय में ही फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और ताला खुलवाया।