Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana

कुल्लू: शनाग पंचायत ने दुकानदारों के लिए लगाए 5000 रुपये तक के जुर्माने के नए नियम

Kullu, Kullu | Jun 29, 2026
शनाग ग्राम पंचायत ने स्वच्छता अभियान शुरू किया है। दुकानदारों को कूड़ा-कचरा फैलाने, जलाने या डस्टबिन न रखने पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत ने नई कार्यकारिणी के साथ सख्त आदेश जारी किए हैं।

MORE NEWS

कुल्लू लाइव - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव कश्यप की पत्रकार वार्ता 
आगामी समय में किये जाए वाले कार्यो के बारे में दे रहे जानकारी

कुल्लू लाइव - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिनव कश्यप की पत्रकार वार्ता आगामी समय में किये जाए वाले कार्यो के बारे में दे रहे जानकारी

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह 

 सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश

Kullu Times 

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने  कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।  मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
 निरीक्षण के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट तथा अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक के इस सड़क मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि इसके रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और प्रभावी बनाया जा सके।
     मंत्री ने कहा कि इस मार्ग से जुड़े किसान, जनप्रतिनिधि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखी थीं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क को हर समय सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
     उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए  के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी।
     उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे एवं अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे। Vikramaditya Singh 
--

लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह सेब सीजन से पहले मुख्य सड़कों एवं सम्पर्क मार्गों को बेहतर बनाने के निर्देश Kullu Times लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू–मनाली लेफ्ट बैंक सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान मंत्री का विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने उनके समक्ष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं भी रखीं। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विक्रमादित्य सिंह ने सियोबाग, काईस, अरछंडी, करजां और नग्गर सहित विभिन्न स्थानों पर सड़क कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुल्लू से मनाली लेफ्ट बैंक सड़क सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्ष 2023 और 2025 की प्राकृतिक आपदाओं के दौरान इस सड़क को भारी नुकसान पहुंचा था, जिसके बाद इसके पुनर्स्थापन और सुरक्षा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर डंगे, कल्वर्ट तथा अन्य सुरक्षा कार्यों पर लगभग 10 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि कुल्लू के गेमन ब्रिज से मनाली तक के इस सड़क मार्ग को सीमा सड़क संगठन (BRO) के अधीन लाने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि इसके रखरखाव और सुदृढ़ीकरण को और प्रभावी बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि इस मार्ग से जुड़े किसान, जनप्रतिनिधि तथा होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों ने सड़क की स्थिति को लेकर अपनी चिंताएं उनके समक्ष रखी थीं। इसी के दृष्टिगत उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया है। उन्होंने अधिकारियों को आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सड़क को हर समय सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को अपनी उपज के परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लेफ्ट बैंक सड़क सरकार की प्राथमिकता में शामिल है तथा इसके सुदृढ़ीकरण के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूमशु लिंक रोड के निर्माण एवं सुधार के लिए 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त पीडीएनए के तहत मनाली विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिनसे विभिन्न सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भुंतर–मणिकरण सड़क बहुत महत्वपूर्ण सड़कों में से एक है। इस मार्ग पर पार्वती नदी के किनारे सुरक्षा डंगे एवं अन्य संरक्षण कार्य सेंट्रल रोड फंड के माध्यम से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह बुधवार को स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचकर इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे और इस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम सुनिश्चित किए जाएंगे। Vikramaditya Singh --

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी एबीवीपी
अगस्त माह की रूपरेखा की गई तैयार
इकाई स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन

Kullu Times 

ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लाहौल स्पीति के संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि 31 जुलाई को जिला कुल्लू में भी इकाई स्तर पर पहले कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएंगे और 3 अगस्त को डीसी, एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे।

 Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करेगी एबीवीपी अगस्त माह की रूपरेखा की गई तैयार इकाई स्तर पर होगा धरना प्रदर्शन Kullu Times ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लाहौल स्पीति के संयोजक अभिनव कश्यप ने बताया कि 31 जुलाई को जिला कुल्लू में भी इकाई स्तर पर पहले कॉलेज में प्राचार्य को ज्ञापन दिया जाएंगे और 3 अगस्त को डीसी, एसडीएम के माध्यम से भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे जाएंगे। Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP)

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

हिमाचल में शुरू हुआ एनएसयूआई चुनावों को लेकर आवेदन
जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए युवा भर रहे नॉमिनेशन
ऑनलाइन एप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं युवा

Kullu Times 

 ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोनल रिटर्निंग अधिकारी अनूपा शेखर ने बताया कि एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।

हिमाचल में शुरू हुआ एनएसयूआई चुनावों को लेकर आवेदन जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए युवा भर रहे नॉमिनेशन ऑनलाइन एप के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं युवा Kullu Times ढालपुर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए जोनल रिटर्निंग अधिकारी अनूपा शेखर ने बताया कि एनएसयूआई ने प्रदेशभर के करीब 400 शिक्षण संस्थानों में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे छात्र राजनीति में अधिक पारदर्शिता आएगी और जमीनी स्तर से नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh मनाली में जन समस्याओं को सुनते, आज मनाली से मणिकर्ण का होगा दौरा, इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर के धाम में भी होंगे शामिल।

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री Vikramaditya Singh मनाली में जन समस्याओं को सुनते, आज मनाली से मणिकर्ण का होगा दौरा, इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर के धाम में भी होंगे शामिल।

Kullu, Kullu | Jul 29, 2026