नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के भतौड़िया पंचायत में ग्रामीण सड़क पर घुटनाभर पानी जमा हुआ है जिससे आमलोग परेशान है. उधर नाथनगर प्रखंड के अधिकारी इस मामले मे लापरवाह है. स्थानीय लोगों का शिकायत है कि ब्लॉक के अधिकारी न तो पंचायतों की समस्या को जानने क्षेत्र निकलते हैं और न ही समाधान की दिशा में कोई पहल करते हैं।