बरेली: बरेली बिजनौर की निशा बनीं राधिका, प्रेमी राजेश संग लिए सात फेरे...सनातन धर्म अपनाया
बिजनौर की निशा ने इस्लाम धर्म को त्यागकर सनातन धर्म अपनाया और हिंदू रीति रिवाजों के साथ प्रेमी राजेश संग शादी कर ली। पं. केके शंखधार ने अगस्त्य मुनि आश्रम में शादी संपन्न कराई। जानकारी के अनुसार इस्लाम धर्म में महिलाओं के उत्पीड़न से आहत निशा ने घर छोड़ दिया और हिंदू धर्म में आस्था जताई। राजेश से विवाह के बाद निशा की नई पहचान अब राधिका बन गई है।