बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना में दबंगों ने स्विमिंग पूल में नहा रहे युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना में स्विमिंग पूल में नहाते वक्त दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा गया है। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। और मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।