बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के भूड़ की रहने वाली महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है।