फतेहपुर: औंग के गोधरौली फैक्ट्री कर्मियों ने वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर किया हंगामा, बढ़ती महंगाई के खिलाफ किया प्रदर्शन
फतेहपुर जिले में औंग के गोधरौली गांव में फैक्ट्री कर्मियों ने वेतन बढ़ोत्तरी को लेकर आज सुबह से हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख फैक्ट्री के स्टॉप और मालिकन में हड़कंप मचा है। गोकुल फैक्ट्री के कर्मियों की माने तो लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए उन लोगों का वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा है। वेतन बढ़ोत्तरी की बात करो तो उन्हें काम छोड़ घर बैठने की धमकी दी जा रही है