मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने नगर पालिका की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर डीएम से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बस्ती महमूद नगर निवासी मोमिन पुत्र निसार ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि नगर पालिका की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़ित ने नगर पालिका की जमीन पर अवैध कब्जे को रूकवाये जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।