विदिशा नगर: एक दिन पहले शाम को अरिहंतविहार के पटरी किनारे मिले व्यक्ति की मुकुंदीलालजाटव के रूप मे हुई पहचान,जिला अस्पताल मे करायाPM
कोतवाली थाना क्षेत्र के अरिहंत विहार कॉलोनी के पास रेलवे पटरी के किनारे गुरूवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला था, एक दिन पहले मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को मृतक की पहचाल 40 वर्षीय मुकुंदी लाल जाटव निवासी सावरियां सेठ कॉलोनी के रूप में की गई। पुलिस ने उसके परिजनों को खोजकर मामले की सूचना दी। शुक्रवार दोपहर 2 बजे परिजनों के आने के बाद उसका पीएम कराया।