मैहर: नागौद मंडी के पीछे गोल टोली क्षेत्र में भीषण आग, सूचना के बाद भी अग्निशमन दल नहीं पहुंचा
नागौद। नगर के गोल टोली क्षेत्र, जो कि मंडी के पीछे स्थित है,आज वहां अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की सूचना थाने व नगर परिषद अमलेश को तत्काल दे दी गई हैं। लेकिन इसके बावजूद अग्निशमन वाहन समय पर मौके पर नहीं पहुंच सका हैं।