गैरतगंज: डॉ. जी.सी. गौतम ने सागौर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की
रायसेन जिले की तहसील गैरतगंज अंतर्गत ग्राम सागौर में विगत दिनों हुई हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। खेलकूद और मासूम मुस्कानों से घर-आंगन को रौनक देने वाली तीन नन्हीं बेटियां — अमृता, तनु और राधा — अब इस दुनिया में नहीं रहीं। कुएं में डूबने से हुई इस दर्दनाक दुर्घटना ने न केवल परिजनों बल्कि पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र को गहरे शोक में