कल तक अमरपाटन में तापमान 44 डिग्री के आसपास चल रहा था। देर रात हुई बारिश के बाद तापमान लगभग 4 डिग्री कम हो गया है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में क्षेत्र में जोरदार आंधी तूफान और बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।