जिबाई कदीम गांव में जीजा पर साले ने जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ थाना पटवाई में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रिपोर्ट रविवार की दोपहर 2:30 बजे दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी का कहना है पीड़ित की शिकायत पर दी गई तहरीर को लेकर रिपोर्ट दर्ज की है साक्ष्य सबूत जो सामने आएंगे उसको लेकर कोर्ट को भेजी जाएगी।