ब्यावरा: सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत ब्यावरा सिविल अस्पताल में 42 गर्भवती महिलाओं का किया गया चेकअप
ब्यावरा सिविल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे करीब 42 गर्भवती महिलाओं का चेकअप किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जलालुद्दीन शेख ने बताया कि इस दौरान महिलाओं की बीपी शुगर वजन हीमोग्लोबिन, खून पेशाब, और सोनोग्राफी कर आवश्यक जांचें की गई।