केिशनपुर: फुलवरिया में सड़क का 100 फीट से ज़्यादा हिस्सा दबंगों ने तोड़ा, ग्रामीणों ने थाने में दी शिकायत
फुलवरिया गांव के वार्ड नंबर 16 में गांव के कुछ दमगो द्वारा रात्रि के 12:00 बजे में जेसीबी के माध्यम से ग्रामीण पक्की सड़क को करीब 100 फीट से ज्यादा तोड़ दिया गया है ।इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर किशनपुर पुलिस 112 घटनास्थल पर पहुंचकर रात्रि के 12:00 बजे में जेसीबी को जप्त कर थाना लाया गया है।