केिशनपुर: सुपौल थाना कांड संख्या 652/24 में अपहृत व्यक्ति को किशनपुर थाना क्षेत्र के थरिया से बरामद किया गया
सुपौल थाना कांड संख्या-652/24 के अपहृता को किशनपुर थानाक्षेत्र के ग्राम-थरिया निवासी कुमार भास्कर पिता-मनोज राम के घर से किशनपुर थाना द्वारा बरामद किया गया, जिसे सुपौल थाना के पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 वशिष्ठमुनि राय को सुपुर्द किया गया है। अपहृता को बरामद करते हुए माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु सुपौल ले जाया गया है।