सिंघवारा: सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज मृत्यु समेत दो कांडों के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, एक शराबी भी दबोचा
सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों के तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना कांड संख्या 304/25, धारा 109 बीएनएस के वांछित अभियुक्त मिथिलेश झा, पिता गजानंद झा, निवासी कलीगांव, थाना सिंहवाड़ा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना कांड संख्या 369/25, जो दहेज मृत्यु से था