भिंड नगर: ओबीसी नेताओं की टिप्पणी के विरोध मे परशुराम सेना के प्रतिनिधि मंडल ने SP ऑफिस पहुंचकर CSP को दिया आवेदन,कार्रवाई की मांग
भिण्ड। पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर ओबीसी समाज के लोगो ने प्रदर्शन के दौरान कुछ नेताओं द्वारा की गई कथित टिप्पणियों के विरोध में आज शुक्रवार के रोज दोपहर 1 बजे परशुराम सेना संगठन ने कार्रवाई की मांग उठाई। संगठन के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत को एसपी ऑफिस पहुंचकर आवेदन दिया और कार्रवाई की मांग की