स्कूटी लाद कर जा रहा एक कैंटर रास्ते में सड़क किनारे स्थित हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई। चालक ने कूद कर अपनी जान बचाने के बाद आग बुझाने का प्रयास करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायरब्रिगेड को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पा लिया।